फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boys molested a girl in Bareilly s Devarnia and tried to defame her

बेलगाम शोहदे: युवती से रास्ते में की छेड़छाड़, शादी तय होने पर लड़की की ससुराल में चिपका दिए अश्लील फोटो

Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
सार

देवरनिया थाना क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि सितंबर में वह बरेली से घर आ रही थी। तभी रास्ते में पुष्पेंद्र, सोबरन कुमार व सुरेंद्र पाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और फोटो खींच लिए। धमकी दी कि उनका कहना नहीं माना तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Boys molested a girl in Bareilly s Devarnia and tried to defame her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी तय हुई तो शोहदों ने उसकी होने वाली ससुराल में उसके अश्लील फोटो चस्पा कर दिए। उसके होने वाले पति को कॉल करके धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन शोहदों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


देवरनिया थाना क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि सितंबर में वह बरेली से घर आ रही थी। तभी रास्ते में पुष्पेंद्र, सोबरन कुमार व सुरेंद्र पाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और फोटो खींच लिए। धमकी दी कि उनका कहना नहीं माना तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। युवती की शादी तय हुई तो शोहदों ने उसके होने वाले पति को कॉल कर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। वह रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो शोहदों ने युवती के एडिट किए हुए फोटो उसकी ससुराल में चिपका दिए।
विज्ञापन


लड़के व उसके परिवार वालों ने जानकारी दी तो दोनों पक्ष देवरनिया थाने पहुंचे। शुरू में पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की। भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र पाल गंगवार के हस्तक्षेप पर पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed