फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two brothers entered house and misdeed a woman In Lakhimpur Kheri

महिला की आपबीती: रात नौ बजे घर की बजी घंटी, दरवाजा खोलते ही घुस आए दरिंदे, फिर कपड़े से मुंह बांध की गंदी हरकत

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी सलमान सिद्दीकी उर्फ शानू व उसके भाई शहनवाज के अलावा दो अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं।

विज्ञापन
two brothers entered house and misdeed a woman In Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला के घर में घुसकर दो भाइयों के दुष्कर्म किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सलमान सिद्दीकी उर्फ शानू व उसके भाई शहनवाज के अलावा दो अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं।

विज्ञापन

महिला के मुताबिक वह जेल गेट चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रह रही थी। 14 नवंबर 2022 की रात करीब नौ बजे घर की घंटी बजी तो उसने दरवाजा खोला। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही सलमान सिद्दीकी उर्फ शानू और मोहल्ला थरवरनगंज निवासी शहनवाज के अलावा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति धक्का देकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने महिला का मुंह दुपट्टे से बांध दिया और उसे पीटने लगे। आरोपियों ने महिला द्वारा पूर्व में दर्ज कराई गई रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके संग दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया लिया। इसके बाद आरोपी सलमान ने रिपोर्ट को वापस न लेने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में सभी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से डरी सहमी महिला मकान छोड़कर पिता के पास चली गई। इसके बाद पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में जुटी रही। दूसरे दिन शुक्रवार की शाम को सपा नेता पारुल गुप्ता ने पीड़ित महिला के पक्ष में आवाज उठाई, जिसके बाद रात में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जबरन धर्म परिवर्तन करा शादी करने पर जेल जा चुका है सलमान
पीड़ित महिला के मुताबिक 2008 में उसने शानू के प्रेमजाल में फंसकर शादी कर ली। बाद में उसे पता चला कि शानू का असली नाम सलमान सिद्दीकी है। 2009 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि जिला अस्पताल में आरोपी ने उसका नाम बदलकर लिखवा दिया। जब उसने विरोध किया तो उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगे और 2021 में महिला ने सलमान के खिलाफ सदर कोतवाली में धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। तब पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर रिहा होने के बाद से आरोपी सलमान सिद्दीकी मुकदमा वापस लेने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा और इस बीच 14 नवंबर की रात को उसने अपने भाई व अन्य दो साथियों के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed