फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man who went for facial in Lakhimpur Kheri killed woman

चरित्र पर शक: फेसियल करने गए युवक ने महिला को मार डाला, अवैध संबंध और वेश्यावृत्ति भी थी विवाद की वजह

Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

महिला अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ रहती थी। उसका पति अलग रहता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे महेवागंज निवासी फैजान को महिला ने फेसियल के लिए घर बुलाया था। उसे किसी शादी में शामिल होने जाना था।

विज्ञापन
young man who went for facial in Lakhimpur Kheri killed woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक युवक ने बसुली से महिला की हत्या कर दी। मेहवागंज निवासी युवक को महिला ने अपना फेसियल करने के लिए घर पर बुलाया था। बाद में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महिला अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ रहती थी। उसका पति अलग रहता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे महेवागंज निवासी फैजान को महिला ने फेसियल के लिए घर बुलाया था। उसे किसी शादी में शामिल होने जाना था। फेसियल कराने के बाद फैजान ने रुपये मांगे तो उसने बाद में देने का कहा। इस पर फैजान ने उसको मारापीटा और बसुली से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतका के कुंडल, नाक की नथ और दो मोबाइल लेकर भाग गया। मृतका की बेटी की सूचना पर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर मिश्राना चौकी इंचार्ज साधना यादव मौके पर पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने फैजान के खिलाफ हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने फैजान निवासी महेवागंज को सैधरी मोड़ के पास से दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर लूटे गए जेवर और मोबाइल समेत हत्या में प्रयुक्त बसुली बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध और वेश्यावृत्ति भी थी विवाद की वजह
महिला की हत्या के पीछे अवैध संबंध और वेश्यावृत्ति का मामला भी बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे। मृतका वेश्यावृत्ति करती थी। कुछ अन्य महिलाओं को भी इस धंधे में शामिल कर रखा था।

महिला का पति करीब डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। महिला वेश्यावृत्ति करने लगी। इसी बीच महिला का आरोपी फैजान से संपर्क हुआ। दोनों का मिलना शुरू हो गया था। घटना वाले दिन बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे फैजान महिला के घर पहुंचा था। दोनों फेसियल की बात कहकर ऊपर के कमरे में चले गए। जबकि महिला की बेटी नीचे के कमरे में रही।

पुलिस से पूछताछ में मृतका की बेटी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मोबाइल पर काल आई तो वह अम्मी से बात कराने के लिए ऊपर गई। महिला ने थोड़ी देर बाद नीचे आने की बात कही। इसके बाद बेटी नीचे आ गई। कुछ देर बाद फिर ऊपर गई तो देखा कमरे में बाहर से कुंडी लगी थी। उसने कमरे की कुंडी खोली तो देखा खून से लथपथ मां का शव पड़ा था। पुलिस ने बेटी के बयान के आधार पर आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसके दोस्त की बहन को मृतका ने वेश्यावृत्ति के पेशे में शामिल कर लिया था। जिससे उसका झगड़ा हुआ और महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मृतका के जेवर लूट लिए थे। वहीं मृतका की बेटी अपने रिश्तेदार के पास चली गई है।


महिला की हत्या के पीछे अवैध संबंध और वेश्यावृत्ति की बात सामने आई है। आरोपी ने बताया है कि उसके दोस्त की बहन को वेश्यावृत्ति में शामिल कर दिया था, जिससे उसने महिला की हत्या कर दी। इसके अलावा रुपये के लेन-देन को लेकर भी विवाद हुआ था, जिससे उसने मृतका के जेवर लूट लिए थे। - संजीव सुमन, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed