{"_id":"636e9d30a92ad2225769d58f","slug":"crime-bareilly-news-bly5035526100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद फैक्टरी पकड़ी गई, मौरंग-बालू और नमक से बनाई जा रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली खाद फैक्टरी पकड़ी गई, मौरंग-बालू और नमक से बनाई जा रही थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। खीरी रोड पर राजापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राइस मिल में शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नकली खाद फैक्टरी पकड़ी, जहां से 10354 बोरी नकली डीएपी, एनपीके, पोटाश, यूरिया आदि बरामद हुई है। भारी मात्रा में मौरंग, बालू, नमक गेरू जैसी सामग्री मिली, जिनसे खाद बनाई जाती थी। फैक्टरी मालिक पकड़ में नहीं आया। दर्जनों मजदूरों और मुनीम से पूछताछ की जा रही है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली थी कि राजापुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक राइस मिल में नकली खाद तैयार कर पैकिंग की जा रही है। उन्होंने एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी की तीन सदस्यीय टीम गठित की और स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे टीम भारी पुलिस बल के साथ राजापुर इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचकर संदिग्ध गोविंद इंडस्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड के डीएपी, एनपीके, यूरिया, सिंगल सुपर फास्फेट, प्रोम, बायो पोटाश बरामद हुए, जिनकी जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने 24 नमूने भरे।
मौके पर नकली डीएपी व पोटाश की पैकिंग का कार्य भी हो रहा था। एक प्रयोगशाला भी संचालित मिली, जिसमें कई उपकरण, मशीनें भी बरामद हुई। इफको, कृभको, पारस ब्रांड की डीएपी व एनपीके की खाली नई बोरियां बरामद हुईं हैं। स्टॉक की गिनती करने के बाद परिसर स्थित गोदामों को सील कर दिया गया है।