{"_id":"63334cdc6bfb714707059851","slug":"crime-bareilly-news-bly4990114200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
सार
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह दैनिक क्रिया के लिए घर से बाहर निकली महिला की हत्या कर दी गई।मृतका के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।आशंका जताई जा रही है कि वह किसी के बुलाने पर बाहर गई और विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरधान। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह दैनिक क्रिया के लिए घर से बाहर निकली महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। मृतका के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतका के शरीर पर गर्दन में चोट के निशान मिले है। साड़ी गले में फंदे की तरह लपेटी हुई मिली, जिससे अनुमान लगाया जा है कि हत्या उसी की साड़ी से गला दबाकर की गई है। शव फरधान-देवकली रेलवे स्टेशन के बीच हलुआपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर औंधे मुंह पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए ऐसा किया। गनीमत रही उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजरी वरना शव क्षत विक्षत हो जाता।
घटना वाली रात महिला अपने छोटे बेटे के साथ। पति धार्मिक यात्रा पर गए थे। बड़ा बेटा लखीमपुर में पढ़ने के लिए रुका था। मामले में पति ने राजकुमार नाम के व्यक्ति के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। उनका आरोप है कि आरोपी के उसकी पत्नी से गलत संबंध थे, जिसकी जानकारी परिजन को हो गई थी। पति के मना करने पर वह मान गई थी और उससे मिलना-जुलना छोड़ दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उसे देख लेने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन
एसओ अनिल सैनी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति ने नामजद तहरीर दी है, जिसमें राजकुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
आशंका : विवाद के दौरान की गई हत्या
फरधान। घर में शौचालय होते हुए भी महिला दैनिक क्रिया के लिए बाहर गई। महिला की हत्या में यह तथ्य गौरतलब है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी के बुलाने पर बाहर गई और विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन यह जांच का विषय है।
परिजन ने महिला के अवैध संबंधों की बात स्वीकारी। लेकिन उनका यह भी कहना है कि समझाने पर उसने संबंध तोड़ लिए थे। अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। इसे लेकर आरोपी काफी परेशान रहता था। कई बार उससे मिलने के लिए कहा लेकिन महिला ने मना कर दिया। संभव है घटना वाली सुबह महिला किसी के बुलाने पर चली गई हो। जोरजबरदस्ती का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई हो।
--
ट्रेन लेट होने से मंसूबे पर फिरा पानी
हत्या के बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। उसी ट्रैक से सुबह मैलानी से चलकर लखनऊ को जाने वाली ट्रेन भी सुबह सवा सात बजे निकलती है। इससे पहले ग्रामीणों ने उसके शव को देख लिया। ट्रेन भी लेट थी, जिससे हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश नाकामयाब रही।