{"_id":"62d424ad93634906561199eb","slug":"crime-bareilly-news-bly491629292","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर काटकर तांबा निकालने वाले पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर काटकर तांबा निकालने वाले पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने ट्रांसफार्मर काटकर उसका तांबा निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से 91 किलो तांबा, तमंचे और ट्रांसफार्मर काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है।
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 16 मई को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कुरऊ विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों ने धावा बोलकर एक ट्रांसफार्मर काट लिया था। बदमाश उसका तांबा निकालकर ले गए थे। इसी तरह दूसरी घटना तीन जुलाई की रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हुई। बदमाशों ने यहां भी स्टाफ को बंधक बनाकर गैस कटर से ट्रांसफार्मर काट लिया। उसका सारा तांबा चोरी करके ले गए। इन दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी टीम को लगाया गया था। इसके अलावा कोतवाली पुलिस भी बदमाशों का पता लगा रही थी। रविवार सुबह दोनों टीमों ने आसफपुर रोड पर विद्युत उपकेंद्र के पास से पांच अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार कर लिए। उनके पास से 91 किलो तांबा, तीन तमंचे, कारतूस, प्लास, पेचकस, हथौड़ी, कटर मशीन आदि बरामद हुई। पांचों बदमाशों को कोतवाली ले जाया गया। जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगतपुर गौटिया निवासी फईम उर्फ फैजान पुत्र सलीम, बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव धनघोरा पिपरिया निवासी यासीन मंसूरी पुत्र सिकंदर मंसूरी, इसी गांव के गुड्डू उर्फ शाकिर पुत्र कल्लू मंसूरी, उसका भाई अलीम उर्फ बबलू और वजीरगंज कस्बे के तकिया मोहला निवासी अनस उर्फ बबलू पुत्र पप्पू मंसूरी बताए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है।
-
गैंग का सरगना है फईम, ट्रांसफार्मर गिरने से टूट गए थे हाथ-पैर
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया उनका एक गैंग है। वह अलग-अलग जिलों में जाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे पहले वह रेकी करते हैं। इस गैंग का लीडर फईम उर्फ फैजान है। बिसौली में घटना को अंजाम देने के दौरान उसके पैर पर ट्रांसफार्मर गिर गया था। ट्रांसफार्मर काटने का काम फईम करता है जबकि अनस और मुकीम पेशे से कबाड़ी हैं। यह ट्रांसफार्मर का सामान बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
यह बदमाश बरेली, रामपुर और उत्तराखंड, दिल्ली व हरियाणा में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।