फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भाजपा एजेंट से मारपीट व पथराव में आठ नामजद

Tue, 15 Feb 2022 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। सोमवार को रावतपुर गांव में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर सोमवार को विवाद हो गया था। रावतपुर निवासी राजबाबू भाजपा के एजेंट थे। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से फर्जी वोट डाले जाने की शिकायत की थी। इसके बाद वह अपने घर चले गए। आरोप है कि वह घर लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। वह आरोपियों से बचकर किसी तरह अपने घर पहुंचे। उनके पीछे-पीछे आरोपी भी आ गए और उन्होंने राजबाबू के घर पर पथराव कर दिया। इसमें राजबाबू, उनके पिता नत्थूसिंह और चाचा हरनाथ सिंह घायल हो गए थे। सूचना पर सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा, एसओ प्रकाश सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। बाद में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह को इसकी सूचना मिली तो वह राजबाबू के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात तक पुलिस मामले में लगी रही। उसके बाद पुलिस ने राजबाबू यादव की तहरीर पर रिजोला जिला पंचायत सदस्य के पति राजानगला निवासी अनिल यादव, शीशराम, रामगोपाल, मोनू, सोनू, रामरहीश, वीरपाल, सिविल लाइंस निवासी विश्राम यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

-
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। उन्हें तलाश कराया जा रहा है।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed