फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्लॉट बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी, दो पर रिपोर्ट

Fri, 13 Aug 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी गौस खान पुत्र माजिद अली ने नई सराय निवासी आसिफ शेख पुत्र मोईनउद्दीन और मोईनउद्दीन पुत्र निजामुद्दीन का प्लॉट खरीदने के लिए वर्ष 2016 में 16.50 लाख रुपये दिए थे लेकिन उन्होंने प्लॉट नहीं बेचा और न ही उनके रुपये लौटाए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने कई लोगों से 55 लाख रुपये ठग लिए थे। इसकी शिकायत करने और दबाव बनाने पर आरोपियों ने उन्हें 12 लाख 50 हजार रुपये के चेक दिए लेकिन आरोपियों के खाते में रुपये नहीं थे। इससे उनका भुगतान नहीं हुआ। काफी कहने पर आरोपियों ने 5.50 लाख रुपये लौटा दिए। फिर भी 11 लाख उन पर बकाया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इससे आरोपियों ने उन्हें स्टांप पेपर पर लिखकर दिया कि छह माह में उनका रुपया वापस कर देंगे। इस दौरान 50 हजार रुपये और वापस कर दिए लेकिन 10.50 लाख रुपये फिर भी नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौस खान ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed