फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

दिनदहाड़े चौराहे पर बुजुर्ग की जान लेकर ही माने बेखौफ हमलावर, पुलिस वाले खिसके

Wed, 04 Aug 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime
वीडियो वायरल ः कांट के नवादा इंदेपुर लाठी-डंडे से लोगों को पीटते प्रधान पक्ष के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के इंदेपुर गांव के चौराहे पर खूनी रंजिश में जो हुआ, वह पूरे गांव ने देखा। यहां तक कि मामले को हलके में लेने वाले पुलिसकर्मियों ने हमलावरों के इरादे देखकर वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। हमलावर इतने बेखौफ थे कि 24 घंटे में पीड़ितों पर तीसरी बार हमला कर पीट-पीटकर एक बुजुर्ग की जान ले ली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे का वक्त था। बुजुर्ग मौजीराम पूजा करने के लिए मंदिर गया हुआ था। तभी रंजिश में गांव के प्रधान पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। अधमरा कर धमकाते हुए चले गए। परिवार के बुजुर्ग पर हमले की सूचना पाकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और इस उम्मीद में पुलिस को सूचना दी कि वह उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी।
विज्ञापन

गांव कांट थाने से कुछ किलोमीटर दूर है। आधे घंटे में पुलिस आ गई। पुलिस भी आरोपियों के खतरनाक इरादे नहीं भांप पाई थी। तभी सिर्फ तीन-चार सिपाही गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से कहा कि पहले घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले चलते हैं, बाद में कार्रवाई की जाएगी। घायल को लेकर परिवार के लोग चौराहे पहुंचे ही थे कि दूसरे पक्ष के लोग हाथ में डंडे लेकर उनकी तरफ बढ़ने लगे। पीड़ित पक्ष जान चुका था कि हमलावरों के सिर पर खून सवार है इसीलिए उनमें से एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा ताकि सुबूत जुटा सके और शायद हमलावर कुछ पीछे हटें। माहौल बिगड़ता देखकर साथ में चल रहे हैं पुलिस वाले खिसक चुके थे। तादाद में कम पीड़ित पक्ष के लोगों को आरोपियों ने तब तक पीटा जब तक या तो वे भाग नहीं गए या अधमरे होकर गिर नहीं गए। मौजी राम के भाई बुजुर्ग बलवीर लाठी-डंडों की मार नहीं बर्दाश्त कर पाए और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी आराम से वहां से निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed