{"_id":"605f37e98ebc3ee64e6fc1c1","slug":"crime-bareilly-news-bly442078311","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में तीन साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में तीन साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया (पीलीभीत)। पड़ोसी के घर खेल कर लौटे मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी, बिसरा सुरक्षित किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव हरकिशनापुर निवासी विमलेश शर्मा ने बताया कि उनकी गांव में आटा चक्की है। शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे उनका तीन साल का बेटा आरव को पड़ोसी संजीव कुमार अपने घर पर ले गए थे। जब बेटा एक घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा, तो उनकी पत्नी पुष्पा शर्मा उसे देखने के लिए पहुंचीं। इसके बाद बेटे को लेकर घर आ गईं। करीब आधे घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में न्यूरिया सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से बच्चे को रेफर कर दिया गया। फिर बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रात को शव लेकर परिवार वाले न्यूरिया थाने आए और पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसमें बच्चे को जहरीला पदार्थ देने की बात कही, मगर रंजिश से इनकार किया। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण को भेजा जाएगा। फिलहाल परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच कराई जा रही है।