{"_id":"5f401a8b8ebc3e6206471f36","slug":"crime-bareilly-news-bly4169274180","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पिता-पुत्र समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पिता-पुत्र समेत तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलौरा में गुरुवार रात एक युवक की छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी का आरोप है कि बरेली के पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी आए और गोली मारकर भाग गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
रामऔतार (35) पुत्र श्रीराम मूलरूप से बरेली जिले में फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौनी का निवासी था। वह करीब आठ-दस साल से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलौरा में रह रहा था। पत्नी नन्ही ने बताया कि रामऔतार की अपने गांव में जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। इससे रामऔतार को डर था कि कहीं उसकी हत्या न कर दी जाए। इससे उसने कलौरा मेें जमीन लेकर मकान बनवा लिया था। तब से यहीं रह रहा था। रामऔतार के छह बच्चों में पांच बेटियां और एक बेटा है। गुरुवार रात रामऔतार अपने घर की छत पर सो रहा था। उसने छत पर एक झोपड़ी डाल रखी थी। पत्नी का आरोप है कि रात करीब 12 बजे पचौनी निवासी इतवारी उर्फ नेता तथा उसके बेटे सिपट्टर व अर्जुन उसके घर में घुस आए। वह सीधे छत पर चढ़ गए और उन्होंने रामऔतार को सीने पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई। मोहल्ले वाले भी जाग गए। युवक की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए युवक के शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नन्ही की तहरीर पर इतवारी उर्फ नेता, सिपट्टर व अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैैं पुलिस अधिकारी
दातागंज के कलौरा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि युवक की अपने गांव में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी मामले में आरोपियों ने हत्या की है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी