फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पत्नी को बाल पकड़कर सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jul 2020 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
crime
उघैती (बदायूं)। महिलाओं पर अत्याचार कैसे होता है, इसका जीता जागता उदाहरण उघैती इलाके से वायरल हुए वीडियो में देखने को मिला है। हैरानी की बात तो यह है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बाल पकड़कर घर के बाहर पीटता रहा। दर्जनों लोग उनके आसपास हुजूम लगाए मूकदर्शक बने रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस भी हरकत में तब आई जब इलाके से वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

यह मामला छह दिन पुराना 14 जुलाई का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम खंडुआ निवासी पारुल गुप्ता की शादी करीब 12 साल पूर्व राकेश गुप्ता के साथ हुई थी। तब से दंपती के बीच विवाद के किस्से मोहल्ले वालों ने रोज सुने थे, लेकिन 14 जुलाई को जो घटना हुई, वास्तव में वह हैरानी पूर्ण रही। उस दिन राकेश गुप्ता अपनी पत्नी को बाल पकड़कर घर के बाहर खींच ले गया। फिर उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। घर के दरवाजे पर वह पारुल गुप्ता को डंडे से पीटता रहा। वह खुद को छुड़ाने की लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने को आगे नहीं नहीं। जबकि राकेश गुप्ता के घर के बाहर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। उस समय कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाए थे। इस मारपीट में पारुल को गंभीर चोटें आईं। उसके एक हाथ में फ्रैक्चर भी आया था। जैसे-तैसे पारुल राकेश के चंगुल से छूटकर भाग गई और सीधे उघैती थाने पहुंची। जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि पुलिस ने पारुल गुप्ता की ओर से राकेश गुप्ता और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बहरहाल आरोपी राकेश गुप्ता को अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उघैती क्षेत्र के ग्राम खंडुआ का है। पति ने अपनी पत्नी को पीटा है। इसकी एक वीडियो भी हमारे पास आई है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed