फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

संघ बनाम भाजपा प्रकरण- संघ ने सह नगर कार्यवाह हरद्वार बाजपेयी को हटाया

Sat, 25 Jan 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
सह नगर कार्यवाह बोले- ‘मामूली बात को बढ़ा चढ़ाकर लिखाया मामला और बेकसूरों को फंसाया’
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही कोशिश
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। संघ कार्यालय में बुधवार शाम को संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट का मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गया है। मामले को संघ पदाधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को सह नगर कार्यवाह हरद्वार बाजपेयी को पद से हटा दिया। उधर, कोतवाली पुलिस नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं की तलाश में दबिश दे रही है।
भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले को भाजपा और संघ के प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इसी क्रम में 23 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह गोला पहुंचे थे और संघ कार्यालय में संघ पदाधिकारियों के साथ देर रात तक विचार विमर्श किया था।
विज्ञापन

इधर सह नगर कार्यवाह रहे हरद्वार बाजपेयी का आरोप है कि मामूली बात को संघ पदाधिकारियों ने बढ़ा चढ़ाकर प्राणघातक हमले जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कई निर्दोष फंस गए। यहां तक कि घटना के अगले दिन वादी को याद आया कि गोली भी चली है। इस बात को लेकर उन्होंने संघ पदाधिकारियों के सामने बैठक में रखा तो संघ पदाधिकारियों ने उन्हें पद से हटा दिया। इस संबंध में उन्होंने संगठन के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दायित्व बदले जाने थे, जिस पर काफी समय से विचार चल रहा था। बैठक में निर्णय के बाद सह नगर कार्यवाह हरद्वार बाजपेयी को हटाया गया है।
- प्रेमप्रकाश संघ जिला प्रचारक
नामजद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। यदि आरोपी फरार रहे तो धारा 82 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-डीपी तिवारी, प्रभारी निरीक्षक गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed