फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पीड़ित बोली - दरोजी फोन कर देते हैं जेल भेजने की धमकी

Wed, 22 Jan 2020 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सीबीगंज इंस्पेक्टर पर आरोपों की झड़ी के बाद अब एक विवाहिता ने इसी थाने में तैनात एक दरोगा पर रात में फोनकर थाने आने और मामला निपटाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा तो एसपी ट्रैफिक को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीगंज क्षेत्र निवासी युवती ने कुछ समय पहले धर्म परिवर्तन कर क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाहिता के मुताबिक, उसके बाद से मायके वाले लगातार धमका रहे थे। उनकी मांग पर पुलिस अधिकारियों ने सीबीगंज पुलिस को उसके और परिवार की सुरक्षा व्यवस्था करने के भी आदेश दिए थे। उसके बावजूद परिवार को धमकियां मिलना बंद नहीं हुईं। विवाहिता के मुताबिक, इस दौरान एक मामले में सीबीगंज थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोप है कि अब थाने में तैनात एक दरोगा मामला निपटाने के नाम पर देर रात कॉल करके थाने मिलने आने को कहते हैं। साथ ही 20 हजार रुपये की मांग भी करते हैं। ऐसा न करने पर जेल भेजने की भी धमकी देते हैं। इससे परेशान होकर विवाहिता मंगलवार को पीड़ित अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed