{"_id":"5e20c2f28ebc3e7d67113f9c","slug":"crime-bareilly-news-bly392234358","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत के मामले में माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत के मामले में माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकटॉक वीडियो बनाते वक्त गोली लगने से हुई थी सैन्यकर्मी के बेटे की मौत
हाफिजगंज। टिकटॉक पर लाइव वीडियो बनाते समय चली गोली से सैन्यकर्मी के इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करने पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। पिस्टल कब्जे में लेने और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।
गांव मुड़िया भीकमपुर निवासी सैन्यकर्मी वीरेंद्र कुमार का 18 साल का बेटा केशव 13 जनवरी को मां गायत्री देवी की लाइसेंसी पिस्टल लेकर टिकटॉक पर लाइव वीडियो बना रहा था, तभी गोली चलने से केशव की मौत हो गई थी। सूचना पर रुड़की में तैनात पिता देर शाम घर पर पहुंचे। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तो पुलिस लौट आई। गुरुवार को एसआई आदित्य ने जांच रिपोर्ट के आधार पर वीरेंद्र और उनकी पत्नी गायत्री के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने जांच में पाया कि लाइसेंस धारक गायत्री देवी ने पुत्र केशव को टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए पिस्टल दे दी। इस कारण लापरवाही से बेटे की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुरेश पाल सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे शस्त्र निरस्तीकरण और जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।