फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एसओ के घर डकैती डाल बदमाशों ने दी खाकी को चुनौती

Wed, 15 Jan 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
साल भर पहले इसी अंदाज में सराफ के घर डाली गई थी डकैती
विज्ञापन

बरेली। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने पॉश कॉलोनी में एसओ के घर डकैती डालकर पुलिस को सीधी चुनौती दी है। ठीक साल भर पहले इसी तरह बदमाशों ने गांधी नगर में सराफ के घर डकैती डाली थी।
दो जनवरी की रात सफेद बोलेरो से बदमाश क्राइम ब्रांच बताकर इसी तरह गांधी नगर में सराफ अनिल अग्रवाल के घर में घुसे थे। तब सराफ के अलावा उनकी पत्नी भी घर में थीं। बदमाशों ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच से हैं और उनके घर में चेकिंग करने आए हैं। कहा कि चोरी का सोना खरीदते हो, सब पता है। इससे पहले कि बुजुर्ग दंपति कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें कब्जे में लेकर घर की तलाशी ले ली। यहां से वह करीब ढाई लाख नकदी लेकर फरार हो गए थे। इस घटना के पांच दिन बाद सात जनवरी की सुबह बेखौफ बदमाशों ने सराफ अनूप अग्रवाल के मुनीम को गोली मारकर 15 लाख रुपये कैश लूट लिया था। इसी दिन दोपहर बाद वारदात में शामिल रहे दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ था।
विज्ञापन

इससे पहले पूरे साल डकैत पॉश कॉलोनियों में रहने वाले सराफों, व्यापारियों को निशाना बनाते रहे। रोड होल्डअप में भी ऐसे ही अमीर लोगों को निशाना बनाया गया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गोपाल भोग आटा कंपनी के मालिक से लूट का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed