फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SOs house robbed in Bareilly

बरेली में सरेशाम एसओ के घर डाका, 20 मिनट में पांच लाख उड़ाकर हुए फरार

Wed, 15 Jan 2020 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
SOs house robbed in Bareilly
घटना की जानकारी लेते डीआईजी - फोटो : अमर उजाला

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में स्थित पीलीभीत के अमरिया थाने के एसओ पुष्कर सिंह गंगवार के घर में सरेशाम घुसे हथियारबंद डकैतों ने डाका डाला।

विज्ञापन


खुद को लखनऊ की क्राइम ब्रांच का बताकर घर में घुसे डकैतों ने एसओ की पत्नी और मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर किरायेदार परिवार को भी एक कमरे में बंद कर दिया। 20 मिनट के भीतर पांच लाख का माल समेटकर डकैत भाग गए।
विज्ञापन


मंगलवार शाम साढ़े छह बजे घर में पुष्कर सिंह की पत्नी रुचि गंगवार और छह साल की बेटी आन्या ही थी। दस साल का बेटा पनव बाहर खेलने गया था। थोड़ी देर पहले ही घरेलू नौकरानी काम करके गई थी, लिहाजा गेट खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दो लोग धड़धड़ाते हुए घर में घुसे और पूछा- ‘एसओ कहां है? हम लखनऊ क्राइम ब्रांच से आए हैं, उनकी आईडी चेक करनी है।’ रुचि कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही तीन डकैत और अंदर घुस आए। उनके हाथों में तमंचे थे।

यह देखकर रुचि घबरा गईं। एक डकैत ने बेटी आन्या को गोद में उठाकर उसके सिर से तमंचा सटा दिया। एक बदमाश रुचि से मारपीट करने लगा।

उनसे चाबियां लेकर सेफ में रखे पचास हजार रुपये, सोने के दो हार और सोने की चार चूड़ी निकाल लीं। इस दौरान दो डकैत ऊपर की मंजिल पर किराए पर रह रहे प्रेमशंकर शर्मा, उनकी पत्नी शोभा और बेटे अजय को आईडी दिखाने के बहाने नीचे ले आए। इसके बाद प्रेमशंकर से चाबी लेकर डकैतों ने उनके कमरे से 21 हजार रुपये, एक सोने का हार और चेन निकाल ली।

सभी लोगों को नीचे के कमरे में बंद कर डकैतों ने उनके मोबाइल ले लिए और उन्हें छत पर रखी पानी भरी बाल्टी में डाल दिया। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़ अपने साथ ले गए। जाते वक्त डकैत गेट भी बाहर से लॉक कर गए। करीब 10 मिनट बाद रुचि ने किसी तरह लॉक खोलकर पड़ोसी के यहां से पति को कॉल की।


एसओ के घर डकैती की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। डॉग स्कवॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फील्ड यूनिट की टीम से लेकर क्राइम ब्रांच तक ने जांच की। देर रात डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी ने भी मुआयना किया, लेकिन डकैतों का कोई क्लू हाथ नहीं लगा।

‘सरेशाम घटना हुई है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। जल्दी ही नतीजा निकलेगा।’ - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed