{"_id":"5e1a21b38ebc3e87ae37f784","slug":"crime-bareilly-news-bly39163344","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाई से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़, लूट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर के पीर बहोड़ा में एक हलवाई की दुकान में तोड़फोड़ कर उससे मारपीट की गई। देर रात पुलिस पहुंची तो हलवाई ने लूट और रंगदारी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पीरबहोड़ा निवासी जफर ने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे वह नाले की पुलिया पर बनी मिठाई की दुकान में बैठे थे। तभी परतापुर निवासी चार लोग हाथों में तमंचे और लाठी लेकर आ गए। उनसे दो लाख की रंगदारी मांगते हुए मिठाई फ्री में खिलाने को कहा। उन्होंने मना किया तो मारपीट कर तमंचे की बट सिर में मार दी। फिर दुकान में तोड़फोड़ कर गुल्लक से बीस हजार रुपये लूट लिए। मोहल्ले के लोग आ गए तो वे धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि दो पक्षों में किसी बात पर विवाद और मारपीट हुई थी। लूट का आरोप सही नहीं लग रहा है, जांच कराएंगे। ब्यूरो