फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शाहजहांपुर में पकड़ा सीढ़ी गैंग का बदमाश, बरेली की वारदातें खुलेंगी

Sun, 05 Jan 2020 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
चोर
इज्जत नगर में सर्वेयर और फरीदपुर में सपा नेता के घर सीढ़ी लगाकर हुई थी डकैती
विज्ञापन

बरेली/मीरानपुर कटरा। बरेली जिले में सीढ़ी लगाकर डाली गई डकैतियों का जल्दी खुलासा हो सकता है। कटरा में पड़ोसी की सतर्कता से एक आढ़ती के घर में सीढ़ी लगाकर डकैती डालने की कोशिश फ्लॉप हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा। इज्जत नगर और फरीदपुर पुलिस ने भी उससे पूछताछ की।
मोहल्ला बंगशान निवासी सब्जी आढ़ती के घर शुक्रवार देर रात तीन बजे करीब छह असलहाधारी बदमाश मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ रहे थे। तभी पड़ोसी ने छत पर चढ़ रहे बदमाशों को देख लिया और आढ़ती को फोन कर दिया। आढ़ती ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो बदमाश उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके एक बदमाश को पकड़ लिया। उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस दूसरे बदमाशों को तलाश जुटी है। मामले की छानबीन को एसपी ने कटरा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया है।
विज्ञापन

वहीं, बरेली में इज्जत नगर थाने में हाल ही में एक सर्वेयर रामनरेश के घर सीढ़ी लगाकर डकैती डाली गई थी। करीब सवा महीने पहले फरीदपुर में सपा नेता शराफत के घर करीब बीस लाख की डकैती इसी अंदाज में पड़ी थी। बरेली पुलिस ने जांच में पाया कि सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर के बाद बरेली में सीढ़ी लगाकर डकैती डाली गई है। यह किसी एक ही गैंग का काम है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित नहीं कर सकी, इससे पहले पब्लिक की सक्रियता से खुलासे की डगर मिल गई है। इज्जत नगर और फरीदपुर पुलिस ने कटरा जाकर अपने खुलासे को लेकर पूछताछ की। हालांकि शाहजहांपुर पुलिस अपना गुडवर्क दिखाकर कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed