{"_id":"5e10c3f38ebc3e87f846e639","slug":"crime-bareilly-news-bly3906227182","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्करों से दोस्ती और हाईकोर्ट की अवमानना की सजा सिर्फ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्करों से दोस्ती और हाईकोर्ट की अवमानना की सजा सिर्फ तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजऊ परसपुर के विवादित दरोगा समेत तीन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
न जांच न कोई एक्शन, जिले में कुल 123 पुलिस कर्मी इधर से उधर
बरेली। स्मैक तस्करों और सटोरियों को पुलिस चौकी में बैठाने के साथ हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी कर फसल कटवा देने के संगीन आरोपों के बावजूद रजऊ परसपुर चौकी के इंचार्ज सोकेंद्र काफी सस्ते में निपट गए। सोकेंद्र के साथ गंभीर आरोपों में फंसे दो और चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर किया गया। जिले में कुल मिलाकर 19 दरोगाओं के साथ 123 पुलिस वालों के तबादले किए गए हैं।
कई मामलों में विवादित रजऊ चौकी इंचार्ज, मॉडल टाउन और गैनी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। रजऊ चौकी इंचार्ज सोकेंद्र पर स्मैक तस्करों, सटोरियों जैसे अपराधियों को चौकी में बैठाकर उनसे दोस्ती गांठने का आरोप था। इसकी शिकायत पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार के समझाने के बावजूद सोकेंद्र ने अपना रवैया नहीं बदला तो इंस्पेक्टर ने एसएसपी को इसकी रिपोर्ट भेज दी थी। सोकेंद्र पर इसके अलावा रजऊ परसपुर की विवादित भूमि पर हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद भी गन्ना कटवा देने का आरोप भी था। इसकी शिकायत रजऊ के संजय शर्मा ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो के साथ एसएसपी से की थी। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सोकेंद्र को लाइन हाजिर कर उनकी जगह दरोगा राजकुमार को चौकी इंचार्ज बना दिया। गैनी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह भी पर भी कई गंभीर आरोप थे। उनके खिलाफ कई बार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भी हुआ। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी विदेश शर्मा, सुभाषनगर के दरोगा विपिन कुमार, इज्जतनगर के सुनील कुमार को भी विभिन्न आरोपों में लाइन हाजिर किया गया है।