फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पति के प्रेम संबंधों से आहत महिला ने जहर खाकर जान दी

Thu, 02 Jan 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
भाई ने बहनोई और उसकी प्रेमिका के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

सीबीगंज। पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध से आहत विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के भाई ने बहनोई और उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, इसमें जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

घटना मंगलवार देर रात जौहरपुर गांव की है। गांव के जय सिंह के मकान में थाना भमोरा के हररामपुर का मूल निवासी नंदकिशोर पुत्र सोमपाल अपनी पत्नी रितु के साथ किराए पर रहता है। रितु के भाई कृपाल सिंह ने बताया कि नंदकिशोर के संबंध नीरज नाम की शादीशुदा महिला से थे। इस वजह से घर में आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था। रितु ने कई बार अपने पति को समझाया कि महिला से संबंध खत्म कर दें, पर वह नहीं माना। मंगलवार देर रात भी दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रितु ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजन को दी तो वे जौहरपुर गांव पहुंच गए। कृपाल सिंह की ओर से बहनोई नंदकिशोर उसकी प्रेमिका नीरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर गांव पहुंचे थे। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed