फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ट्रक कब्जा करके शैंपू लूटने वाला मेरठ का गैंग पकड़ा, कई वारदातों का खुलासा

Thu, 02 Jan 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
भमोरा में हुई थी घटना, कैंटर में माल लादकर बदायूं में छोड़ गए ट्रक और ड्राइवर को
विज्ञापन

शाहजहांपुर, उन्नाव, खीरी की वारदातें भी कबूलीं, गाजियाबाद और हापुड़ के भी हैं बदमाश
बरेली। भमोरा में पिछले महीने बदमाश ट्रक कब्जे में लेकर उसमें भरा डाबर वाटिका शैंपू अपने कैंटर में लाद ले गए थे। ट्रक और ड्राइवर को बदायूं में छोड़ गए थे। मेरठ के गैंग के छह बदमाशों को पकड़कर पुलिस इस लूट का खुलासा कर दिया। माल के साथ ही बेचे गए शैंपू के चार लाख रुपये भी बरामद किए हैं। बदमाशों ने शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव में भी लूट करना कबूल किया है। वहां की लूट का माल भी बरामद किया गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि सात दिसंबर की रात भमोरा क्षेत्र में ट्रक में रुद्रपुर से गुजरात ले जाए जा रहे डाबर वाटिका शैंपू को लूट लिया था। ड्राइवर बिथरी के गांव फरीदापुर इनायत खां निवासी विक्की शाह को बंधक बनाकर बदायूं-चंदौसी मार्ग पर ले गए। वहां उसके ट्रक से कुल 1863 पेटी में से 773 पेटियां अपने कंटेनर में लादीं और ड्राइवर को ट्रक समेत बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छोड़ गए थे। बदायूं पुलिस के आनाकानी करने पर रिपोर्ट भमोरा में रिपोर्ट लिखी गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात भमोरा में कुड्ढा के पास पुलिस ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें गैंग का सरगना मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी शाहिल उर्फ मुशर्रत, साजिद, गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने के संजयनगर का परवेज उर्फ कल्लू और अनिल, मेरठ के किठौर का अजीम व गाजियाबाद के मोदीनगर थाने के देव विहार का कपिल त्यागी शामिल थे। इनके साथी परीक्षितगढ़ मेरठ निवासी शेर मोहम्मद उर्फ पहलवान और हापुड़ के सिंभावली थाने के गांव वैठ निवासी वसीम उर्फ प्रधान फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल कैंटर, लूटी गईं 29 पेटी, बेचे गए माल के चार लाख रुपये और तीन तमंचे बरामद हुए हैं। इस गैंग ने इसी तरह 12 दिसंबर की रात शाहजहांपुर के मदनापुर से डिटॉल साबुन, एक दिसंबर को मैगलगंज खीरी से च्यवनप्राश और 17 दिसंबर की रात उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र से मैगी लूटने की घटनाओं का भी खुलासा किया। इन घटनाओं का कुछ माल भी बरामद हुआ है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को बीस हजार का ईनाम देने की घोषणा की।


मेरठ के गैंग ने कई वारदातें करना कबूल किया है। बदमाश एक ही स्टाइल में कई जिलों में वारदातें कर चुके हैं, जिनका खुलासा किया गया है। दूसरे राज्यों में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। नई साल में बरेली पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed