{"_id":"5e0b9d9f8ebc3e879a409c78","slug":"crime-bareilly-news-bly390181028","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर फर्राटा भरकर नए साल का जश्न मनाने वालों की धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर फर्राटा भरकर नए साल का जश्न मनाने वालों की धरपकड़
विज्ञापन
धरपकड़ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रीथ एनालाइजर से की नशे में होने की जांच, जिले भर में बैरियर लगाकर की पुलिस ने चेकिंग
बरेली। युवाओं ने नई साल के स्वागत में सड़कों पर बाइकों से धमाचौकड़ी की तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बावजूद मंगलवार रात नई साल के सुरूर में सड़कों पर मस्ती का आलम देखने को मिला। एक बाइक पर दो से ज्यादा लड़के सवार होकर हो हल्ला करते निकले तो चौराहों पर पकड़ लिए गए। शहर से लेकर देहात तक बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग की तो इस तरह के कई मामले सामने आए। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से भी टेस्ट किया। कुछ लड़के नशे की स्थिति में मिले तो मेडिकल परीक्षण के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि अधिकांश लड़के पुलिसवालों के हाथ पैर जोड़कर निकल लिए। पुलिस ने भी उन्हें चेतावनी देकर जाने दिया। संदिग्ध वाहनों और लोगों की भी चेकिंग की गई।
रेस्टोरेंट से लड़के-लड़कियों को लाई पुलिस, हुक्का बार का शोर
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने हुक्का बार के रेस्टोरेंट में बैठे लड़के लड़कियों को थाने लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। ऐसे में शोर मचा कि दोबारा से हुक्का बार पकड़ा गया है। पांच दिन पहले प्रेमनगर पुलिस ने ब्रूवेरी और बेकप रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलते पकड़ा था। इस मामले की विवेचना थाने की महिला दरोगा कर रही हैं। मंगलवार दोपहर वह कार्रवाई के लिए नक्शा बनाने बेकप बार पहुंचीं तो वहां रेस्टोरेंट में कुछ लड़के लड़कियां कॉफी पीने के दौरान गपशप करते मिले। पुलिस उनमें से कुछ को थाने ले आई। यहां उनके पास कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली तो उन्हें चेतावनी देकर घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि कहीं छापा नहीं मारा गया। फिलहाल उनके इलाके में कहीं हुक्का बार संचालन की सूचना नहीं है।