फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कब्रिस्तान में महिला का शव दफनाने से रोका, पांच घंटे हंगामा

Thu, 26 Dec 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक के परिवार को बाहरी बताकर किया था ऐतराज, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया दफन
विज्ञापन

सीबीगंज (बरेली)। बाहर से आकर बसे परिवार का महिला का निधन पर बस्ती के लोगों ने उसका शव कब्रिस्तान में दफनाने से रोक दिया।इस पर एक ही समुदाय के दो पक्ष सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया फिर पुलिस की मौजूदगी में उसे दफनाया गया।

सीबीगंज के गांव मथुरापुर, नई बस्ती में रहने वाले लियाकत की 70 वर्षीय मां रसूलन का बीमारी के चलते मंगलवार रात निधन हो गया था। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे लियाकत और परिजन नवीनगर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें दफन करने पहुंचे। इस पर मोहल्ले के मकसूद, फहीम, नाजिम, वकील अहमद, आरिफ, लियाकत, हसनैन समेत कई लोगों ने उन्हें बाहरी बताकर शव को दफन करने से रोक दिया। उन लोगों का कहना था कि नई बस्ती में रहने वालों के शव इस कब्रिस्तान में दफन नहीं होने देंगे। बहस हुई तो बस्ती के लोगों ने वहां शव दफन करने के लिए पांच हजार रुपये जमा करने को कहा। इस पर वहां जमकर हंगामा हुआ। लियाकत पक्ष का कहना था कि वह बीस वर्षों से यहां रह रहे हैं। हम शव दफन करने को और कहां जाएंगे। माहौल तनावपूर्ण होने की सूचना पर भारी तादात में पुलिस बल पहुंचा। दोनों पक्षों में बातचीत कराकर शव को उसी कब्रिस्तान में ही दफन कराया गया। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर गांव पहुंचे थे। दोनों पक्षों में बातचीत कराकर मामला फिलहाल हल करा दिया है। वहीं, रसूलन के परिवार वालों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed