{"_id":"5e026a2d8ebc3e87d30c5e3d","slug":"crime-bareilly-news-bly389326860","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मालिकों समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मालिकों समेत चार गिरफ्तार
Wed, 25 Dec 2019 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
छापे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर पुलिस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दो हुक्का बार में छापा मारा। इस दौरान पार्टी कर रहे लड़के-लड़कियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों हुक्का बार मालिकों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मौके से 14 हुक्का, पाइप, फ्लेवर और अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इधर, कुछ नेता भी पकड़े गए लोगों को छुड़वाने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए कुछ रेस्टोरेंट में फिर से हुक्का बार संचालित होने लगे हैं। मंगलवार शाम सवा सात बजे पुलिस टीम ने एसएसडी प्लाजा के ब्रूवेरी बार में छापा मारा।
विज्ञापन
यहां एक रूम में हुक्का पार्टी चल रही थी। चार लड़के और तीन लड़कियां मौजूद थीं। पुलिस को देख इनमें भगदड़ मच गई। स्टाफ भी भागने लगा।
पुलिस ने दो कर्मचारियों को मौके से पकड़कर कुछ हुक्के और सामान जब्त कर लिया। स्टाफ में गणेशनगर का शिवम और बिजनौर के चांदपुर का लोकेश शामिल है।
इनसे पूछताछ की तो पता लगा कि मालिक पवन विहार निवासी अक्षय भी दूसरे कमरे में मौजूद है। पुलिस ने अक्षय को भी पकड़ लिया। इसके बाद सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा के पास बेकप बार में पुलिस ने छापा मारा।
यहां भी हुक्का पार्टी चलती मिली। स्टाफ और लड़के भाग निकले तो पुलिस गांधीपुरम निवासी मालिक अभिलाष को पकड़ लाई। पुलिस आरोपियों और जबत् किए गए माल को थाने लाई तो सिफारिश में असरदार लोग जुटने लगे। हालांकि पुलिस ने उनसे साफ कह दिया कि कार्रवाई हर हाल में की जाएगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
‘दो हुक्का बार पर कार्रवाई करके मालिकों समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। सूचना एफएसडीए को भी दी गई है। उनकी ओर से तहरीर नहीं आई तो पुलिस खुद ही तंबाकू निषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करेगी।’
- बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर