{"_id":"5e026a228ebc3e87d87eba7e","slug":"crime-bareilly-news-bly3892698164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से मेडिकल परीक्षण के लिए मांगे एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से मेडिकल परीक्षण के लिए मांगे एक हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण कराने महिला अस्पताल पहुंची दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से अस्पताल कर्मियों ने रुपये मांगे। पीड़ित ने रुपये देने से मना किया तो उसका मेडिकल परीक्षण करने से इनकार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। छात्रा ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि सीएमएस इस तरह की कोई शिकायत मिलने से इनकार कर रही हैं।
बारादरी थाना पुलिस अपने इलाके की दुष्कर्म पीड़ित एमएससी की छात्रा को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मंगलवार को जिला महिला अस्पताल ले गई थी। छात्रा की मां भी साथ थी। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने छात्रा को काफी देर तक बैठाए रखा। बाद में परीक्षण करने के लिए उससे एक हजार रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से मना किया तो उसका परीक्षण करने से इनकार कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो एफआईआर गलत बता दी गई। पीड़ित ने हंगामा किया तो अस्पताल कर्मियों ने पुलिस वालों पर दबाव डाला कि वे यह लिखकर दे दें कि छात्रा मेडिकल परीक्षण कराना ही नहीं चाहती है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्हाेंने बारादरी थाना प्रभारी को मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
- अस्पताल में मेडीकल परीक्षण के लिए कोई रुपये की मांग नहीं करता है। ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में भी नहीं है और न अब तक मुझे कोई शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई करेंगी। - डॉ. अलका शर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल