{"_id":"5dfd258d8ebc3e87e13beca1","slug":"crime-bareilly-news-bly388838181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से जमानत पर छूटने के बाद किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से जमानत पर छूटने के बाद किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। जेल से छूटने के पांच दिन बाद पड़ोस के घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए आरोपी ने पड़ोस के मकान में घुसकर मंगलवार रात किशोरी के मुुुंह में कपड़ा ठूंसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। घटना के वक्त किशोरी का भाई हापुड़ रिश्तेदारी में गया था। लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी तो बुधवार को दोनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सुदेश उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।