फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हाई अलर्ट में एसपी सिटी दफ्तर के पास 24 घंटे पड़ी रही लाश

Sat, 21 Dec 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime
ठंड से युवक की मौत होने का अंदेशा, नमाज से पहले रोड खाली कराया तो पता लगा
विज्ञापन

नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त, शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवाया गया
बरेली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी हाई अलर्ट की शुक्रवार को पोल खोल गई। एक युवक की लाश करीब 24 घंटे से एसपी सिटी दफ्तर के पास पड़ी थी। मगर पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर को नौ महला मस्जिद की ओर अफसरों का मूवमेंट बढ़ने पर हुई। मौके पर जुटी भीड़ ने ठंड की आशंका से उसकी मौत की आशंका जताई। फिलहाल उसका शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवाया गया है।

शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नावल्टी तिराहे के पास अफसरों का मूवमेंट बढ़ने लगा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने रास्ते के अवरोधक हटाने शुरू किए। इसी बीच कई दिन से बंद एक दुकान के चबूतरे पर कोई पड़ा दिखा, जिस पर मक्खियां मंडरा रही थीं। पुलिसकर्मियों ने उसे आवाज देकर जगाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो चादर हटाई। तब स्पष्ट हुआ कि उसकी तो मौत हो चुकी है। मृतक की उम्र करीब 30 साल रही होगी। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यहां स्मैकिया भी टहलते रहते हैं। वे लोग इसे बृहस्पतिवार पड़ा देख रहे थे लेकिन सोचा कि कोई नशेड़ी रहा होगा। लोगों ने आशंका जताई कि ठंड और बीमारी के चलते उसकी मौत हुई होगी। कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सका तो उसका शव जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर मौत 24 घंटे से पहले होना बताय। मगर मौके पर लोग यह चर्चा करते दिखे कि हाईअलर्ट के बीच भी पुलिस को 24 घंटे से पड़ा शव नजर नहीं आया जबकि चंद कदमों पर एसपी सिटी का दफ्तर और कोतवाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed