{"_id":"5df935e78ebc3e87b75c9fa9","slug":"crime-bareilly-news-bly3884439154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की सिल्ट सफाई में फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर एक्सईएन से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की सिल्ट सफाई में फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर एक्सईएन से रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नहरों की सिल्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने की शासन की मंशा को पलीता लगा रहे अफसरों की अब खैर नहीं। आधी अधूरी तैयारियों के साथ शुरू हुई नहरों की सिल्ट सफाई कार्य की सीडीओ ने रिपोर्ट तलब की है। इससे संबंधित नहर और सिंचाई विभाग में खलबली मची हुई है। अफसरों ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए सीडीओ से दो दिन मोहलत मांगी है। सीडीओ ने दो दिन का वक्त देते हुए खामी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पिछले दिनों डीएम ने नहरों की सिल्ट सफाई की रफ्तार सुस्त मिलने पर नाराजगी जताई थी। इस पर अफसरों ने आनन-फानन में नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराया था। मगर किसानों ने इसमें बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा का खुलासा किया। उन्होंने रुहेलखंड नगर डिवीजन पहुंचकर एक्सईएन से मामले की शिकायत की थी। बताया बीच-बीच में छोड़कर सिल्ट सफाई की खानापूर्ति हो रही है। कहा- कहीं पुलिया की चौड़ाई कम है तो कहीं वह जर्जर हो गई है। शिकायत पर जब फाइलें पलटीं गईं तो पता चला कि सिल्ट सफाई के दौरान पुलिया के चौड़ीकरण, मरम्मत आदि के प्रस्ताव में बजट में शामिल ही नहीं हैं। ऐसे में किसानों ने पानी के खेतों तक पहुंचने की संभावना पर सवाल उठाया था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो हड़कंप मच गया। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने प्रगति रिपोर्ट तलब की तो जिम्मेदारों के हाथ पांव फूल गए। अब अफसरों ने रिपोर्ट देने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी है।
यह था मामला
बीते सोमवार को रुहेलखंड नहर डिवीजन के अधिशासी अभियंता के पास शिकायत लेकर पहुंचे नवाबगंज के किसान गंगाधर गंगवार ने बताया था कि नवाबगंज तहसील में कल्यानपुर हिकमत अली वाया चुटैली माइनर खामपुर उर्फ गंगापुर और डडिया वीरनगला ग्राम में टहा से गुजरने वाली नहर की सफाई का कार्य चल रहा है। इसमेें ठेकेदार मनमानी कर रहा है। ज्यादातर जगहों पर नहर की सफाई ही नहीं क ी गई। वहीं, इन गांवों को जोड़ने वाली पुलिया बेहद संकरी हो गई है। इससे पानी की निकासी लगभग न के बराबर है। इससे क्षेत्र की सैकड़ों बीघा
विज्ञापन
खेती पानी के अभाव में सूखने के कगार पर आ चुकी है।
मनमाने तरीके से नहरों की सिल्ट सफाई की शिकायतें मिल रही हैं। अब तक हुई सफाई कार्य की रिपोर्ट मांगी है। सफाई कार्य में अगर किसी तरह की खामी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
सीडीओ ने सिल्ट सफाई संबंधित रिपोर्ट मांगी है, किन्हीं वजहों से रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। माइनर संबंधी रिपोर्ट भेज दी गई है। दो दिन में अन्य रिपोर्ट भी दे दी जाएगी।- एसएस यादव, एक्सईएन, रुहेलखंड नहर डिविजन