फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

उत्तराखंड की सरिया फैक्टरी के मुनीम से लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आठ गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
47 लाख रुपये, लूट में प्रयुक्त बोलेरो और हथियार बरामद, दो आरोपी अभी फरार
विज्ञापन

फैक्टरी के ड्राइवर ने कैंटीन संचालक के साथ मिलकर बनाई थी लूट की प्लानिंग
क्राइम ब्रांच टीम से खुश एसएसपी देंगे 25 हजार ईनाम, एडीजी करेंगे अवार्ड को पैरवी
बरेली। उत्तराखंड की सरिया फैक्टरी के मुनीम से भोजीपुरा में हुई 50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आठ आरोपियों को गिरफ्तारी कर 47 लाख रुपये, लूट में प्रयुक्त बोलेरो और तमंचे बरामद किए हैं। हालांकि दो आरोपी अभी फरार हैं। लूट की प्लानिंग फैक्टरी के ड्राइवर और कैंटीन संचालक ने ही बनाई थी, जिसका अमर उजाला ने पहले ही खुलासा कर दिया था। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।
शुक्रवार रात बोलेरो सवार बदमाशों ने नैनीताल हाईवे पर अटामांडा के पास किच्छा की शीतला इंडस्ट्री के मुनीम अनिक अग्रवाल की बोलेरो रोककर बैग में रखे 50 लाख रुपये लूट लिए। अनिक फैक्टरी के ड्राइवर बिलसंडा निवासी रूपलाल उर्फ मगन के साथ लखनऊ से रकम लेकर बरेली होते हुए किच्छा जा रहे थे। मौके पर पहुंचे अफसरों ने घंटे भर में ही पता लगा लिया था कि मुखबिरी ड्राइवर ने की है। फिर क्राइम ब्रांच लुटेरों की धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी शैलेश पांडेय ने आठ आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करके महेशपुरा बगिया से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया। इनमें सुभाषनगर के गांव करेली निवासी परवेज उर्फ फौजी, कैंट के चनेहटा गौंटिया निवासी जावेद और अरविंद, बिथरी के भिंडौलिया निवासी तस्लीम उर्फ पप्पू कसाई, फैक्टरी ड्राइवर बिलसंडा निवासी मगन, कैंटीन मालिक कैंट के चनेहटा निवासी रवि, लूट में शामिल बोलेरो मालिक कैंट के गांव क्यारा निवासी पान सिंह और बोलेरो तय कराने वाला बभिया निवासी ओमप्रकाश थे। लूट में शामिल करेली निवासी बदमाश इकबाल और मददगार चंद्रसेन अभी फरार हैं। एसएसपी ने कहा कि इनसे पास से लूटे गए 47 लाख रुपये, दो मोबाइल, बोलेरो और चार तमंचे बरामद हुए हैं। इनमें से अधिकांश पर बरेली समेत अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने अच्छा खुलासा किया है और लगभग पूरी बरामदगी हो गई है। दो आरोपी फरार हैं, बाकी तीन लाख रुपये उनके पास होने की संभावना है। उनकी तलाश में भी टीमें लगी हैं। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार इनाम दिया जाएगा। अफसरों से इनाम दिलाने को पैरवी की है।
- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed