फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

इंजन पर लगा है मधुमक्खी का छत्ता.. नहीं दे सकते हैं रिपोर्ट

Fri, 13 Dec 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime

कोर्ट ने ट्रक रिलीज करने के लिए मांगी रिपोर्ट तो दरोगा ने लिखकर दिया जवाब

विज्ञापन

कोर्ट ने दरोगा को किया तलब, कहा- छत्ते का फोटो भी पेश करें

बरेली। ट्रक रिलीज की अर्जी पर कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी तो इज्जतनगर थाने के दरोगा ने ऐसा हास्यास्पद जवाब लिख भेजा कि न्यायाधीश को सख्त रवैया अपनाना पड़ा। दरअसल, दरोगा ने कोर्ट को लिखकर भेज दिया कि ट्रक के इंजन पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है इसलिए कोर्ट में इंजन और चेसिस नंबर के साथ रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकती है। कोर्ट ने अब दरोगा को छत्ते के फोटो सहित 21 दिसंबर को तलब किया है।

इज्जतनगर थाना पुलिस ने 29 जुलाई, 2018 को एक ट्रक से 49 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस ने जब ट्रक रोकने की कोशिश की थी तब ड्राइवर ने पुलिस दल पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने ड्राइवर अजय को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को सीज कर दिया। गाड़ी का ड्राइवर और मालिक दोनों ही हरियाणा के थे। अजय ने अपनी जमानत कराने के बाद कोर्ट में ट्रक रिलीज करने की अर्जी लगाई। इस पर 13 नवंबर, 2019 को कोर्ट ने पुलिस से ट्रक के इंजन और चेसिस नंबर के बारे में रिपोर्ट मांगी, लेकिन दरोगा अशोक कुमार ने 10 दिसंबर को कोर्ट को लिखकर भेज दिया कि ट्रक के इंजन पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है, लिहाजा इंजन और चेसिस नंबर कागज पर नहीं उतारा जा सकता है। दरोगा की इस रिपोर्ट पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि यह रिपोर्ट बहुत ही हास्यापद है। संबंधित उपनिरीक्षक की राजकीय दायित्वों के प्रति उपेक्षा और अकर्मण्यता दर्शाती है। सिर्फ मधुमक्खी का छत्ता लगा होने की वजह से ट्रक के इंजन और चेसिस नबंर के बारे में रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है। कोर्ट ने दरोगा अशोक कुमार को 21 दिसंबर को मधुमक्खी के छत्ते के फोटो के साथ तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed