{"_id":"5ded54eb8ebc3e1c13097340","slug":"crime-bareilly-news-bly3872736175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट से भगाया तो सड़क पर आकर अश्लीलता करने लगा प्रेमी जोड़ा, लोगों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट से भगाया तो सड़क पर आकर अश्लीलता करने लगा प्रेमी जोड़ा, लोगों ने की पिटाई
Mon, 09 Dec 2019 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के डीडीपुरम में एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने के बाद नाबालिग प्रेमी जोड़ा बीच सड़क अश्लीलता करने लगा। राह चलते लोगों ने नाराजगी जताई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं देखकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उन्हें परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार शाम को मॉडल टाउन निवासी नाबालिग लड़का-लड़की डीडीपुरम स्थित रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। बताया गया कि लड़की का जन्मदिन मनाने के बाद वे दोनों रेस्टोरेंट में अश्लीलता करने लगे। रेस्टोरेंट स्टाफ ने उन्हें बाहर निकाल दिया तो दोनों सड़क पर जाकर अश्लीलता करने लगे।
विज्ञापन
आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को उनकी हरकतें नागवार गुजरीं तो कुछ लोगों ने टोका, लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने लड़के की पिटाई कर पुलिस बुलाकर दोनों को सौंप दिया। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी तो दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। परिजनों ने लड़का-लड़की की हरकतों पर माफी मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन