{"_id":"5deaadae8ebc3e1b9f7339fb","slug":"crime-bareilly-news-bly387021672","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ की छात्रा पर भी दर्ज है रिपोर्ट, आज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ की छात्रा पर भी दर्ज है रिपोर्ट, आज होंगे बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का मामला
विज्ञापन
बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के मामले में शनिवार को पीड़ित लॉ की छात्रा के बयान दर्ज करेगी। वहीं पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा और उसके पति के खिलाफ आरोपियों ने पूर्व में एक एफआईआर थाना बारादरी में दर्ज कराई है।
बारादरी क्षेत्र की लॉ की छात्रा ने बृहस्पतिवार को थाना इज्जतनगर में शैलू मास्टर, संजीव कनौजिया, मनोज वर्मा, राजीव कनौजिया, विदेश सिंह चौहान, प्रभात, नन्हेलाल शर्मा समेत नौ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि परीक्षा देकर लौटने के दौरान आरोपियों ने उसकी स्कूटी में डंडा मारकर गिरा दिया और दुष्कर्म की कोशिश करने के साथ ही पर्स, मोबाइल, चेन आदि लूट ली। इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि शनिवार को छात्रा के बयान दर्ज करके जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जानकारी मिली है कि छात्रा और उसके पति के खिलाफ आरोपियों ने भी पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।