फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तहेरे भाई और उसके दो दोस्तों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 07 Dec 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
crime

एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने दो दिन बाद लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। एक महिला से उसके तहेरे भाई ने अपने दो दोस्तों के संग सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना इज्जतनगर में सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो महिला ने एडीजी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला का आरोप है कि चार दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने पिता के मित्र के घर मठ कमलनयनपुर जा रही थी, तभी रास्ते में उसके तहेरे भाई ने अपने दो दोस्तो की मदद से तमंचे के बल पर मुंह बंद करके उसे उठा लिया और बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद वह पति के साथ थाने पहुंची लेकिन इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो एडीजी अविनाश चंद्र से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर शुक्रवार को इज्जतनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पीड़िता का तहेरा भाई है। उसका महिला से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पथराव
बरेली। घर में घुसे पांच लोगों ने एमबीए की छात्रा से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी पथराव करके फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना शहर के एक व्यापारी ने बताया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार रात घर में सिर्फ महिलाएं थीं। रात करीब 8:30 बजे चुन्नू उर्फ सूर्यप्रकाश, निहाल धोबी, हनी और दो अज्ञात युवक घर में घुस आए। इन लोगों ने एबीए की पढ़ाई कर रही उनकी बेटी को दबोचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। छात्रा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, बलवा और पथराव की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने छेड़छाड़ की नहीं लिखी रिपोर्ट, पीड़िता ने स्कूल छोड़ा
बरेली। मीरगंज निवासी छात्रा की मां ने एक युवक पर स्कूल जाते समय बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसकी मां का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज न होने से डरी छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने थाना मीरगंज पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि उनकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। 30 नवंबर को स्कूल जाते समय गांव के ही एक युवक ने बेटी को रोककर उससे छेड़छाड़ की। उसे जबरन उठा ले जाने की धमकी दी। इसी बीच कुछ राहगीर आ गए तो आरोपी भाग गया। महिला का आरोप है कि थाना मीरगंज और तहसील दिवस में शिकायत के बावजूद उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। डर की वजह से बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed