{"_id":"5deaadab8ebc3e1b98259e65","slug":"crime-bareilly-news-bly3869456176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए की छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने वाले दोनों छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए की छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने वाले दोनों छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीए की छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने वाले दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर सुभाषनगर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिए। आरोपी छात्रों ने बताया कि आठवीं में वे छात्रा के साथ पढ़ते थे। हाल ही में एक दिन उसे देखा तो उसके मोबाइल पर कुछ मेसेज भेजे। इन मेसेज का जवाब नहीं मिला तो उसे परेशान करने के लिए अश्लील मेसेज भेजने शुरू कर दिए।
बदायूं रोड निवासी सीए की छात्रा ने बृहस्पतिवार को आलमगिरीगंज के प्रबल अग्रवाल और कालीबाड़ी के आयुष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों छात्रा के व्हाट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजते थे और डिलीट कर देते थे। बृहस्पतिवार को आरोपी छात्रों ने खुद को नाबालिग बताया था, लेकिन सुभाषनगर पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया तो दोनों बीकॉम छात्र निकले। विवेचक बाबू खान ने बताया कि प्रबल छात्रा के कोई तवज्जो न देने के बावजूद उसके पीछे पड़ा था। इसी वजह से बाद में चिढ़कर उसने उसे अश्लील मेसेज भेजने शुरू कर दिए। प्रबल का दोस्त आयुष भी उसकी मदद करता था।
इतने मेसेज कि 11 पन्ने भर गए
विवेचक ने बताया कि छात्रा ने अपनी शिकायत के साथ आरोपियों के मेसेज के प्रिंटआउट भी पुलिस को दिए हैं। मेसेज इतने ज्यादा थे कि 11 पन्नों पर उनका प्रिंटआउट निकाला जा सका।