फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कब्रिस्तान में ही दफन है बच्चे की लाश कब्र से निकालने का राज

Thu, 05 Dec 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime

पुलिस ने एक तकियेदार को हिरासत में लिया, आज कमेटी के लोगों से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन

तकियेदारों के कमरों के ऐन सामने कैसे खुद गई कब्र, कोई नहीं दे पा रहा जवाब
कमेटी के किसी जानवर के लाश निकाल ले जाने का दावा पुलिस ने किया खारिज

बरेली। हालात बता रहे हैं कि बच्चे की लाश कब्र से गायब होने का राज कब्रिस्तान की चहारदीवारी के अंदर ही दफन है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल एक तकियेदार को हिरासत में लिया है। कब्रिस्तान की कमेटी के इस तर्क को भी खारिज कर दिया गया है कि कोई जानवर कब्र से लाश निकालकर ले गया होगा।
कब्रिस्तान में 17 दिन के बच्चे की लाश गायब हो जाने की घटना आम होन ेके बाद तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कमेटी के लोगों ने इसे किसी जानवर का काम होने का दावा किया तो कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यह काम तंत्र क्रिया करने वाले लोगों का हो सकता है। मौके के हालात देखकर किसी जानवर के लाश को ले जाने के कब्रिस्तान की कमेटी की आशंका को तो हर किसी ने खारिज कर दिया। यह दावा पुलिस के गले भी नहीं उतरा। दरअसल कब्र के ऊपर से जिस तरह मिट्टी को हटाया गया, वह किसी जानवर का काम नहीं लग रहा है। कब्र पर रात में डाली गई फूल की चादर अलग हटाकर कायदे से रखी हुई थी। काफी तलाश के बावजूद मिट्टी पर किसी जानवर के पंजों निशान भी नहीं मिले। बच्चे का कफन जो कब्रिस्तान के आखिर में झाड़ियों में पड़ा मिला, उस पर भी कोई निशान नहीं था। पास में ही वो अहदनामा सही-सलामत पड़ा हुआ था जिसे लाश के सीने पर रखा जाता है। लोगों का कहना था कि अगर लाश जानवर ले जाता तो कफन पर खून के धब्बे या पंजों के निशान जरूर होते।
विज्ञापन

चूंकि कब्रिस्तान में जहां बच्चे की कब्र है, उसी के ऐन सामने बने कमरों में वहां के कई तकियेदारों के परिवार रहते हैं, लिहाजा सवाल यह भी उठा कि अगर किसी इंसान ने कब्र खोदकर बच्चे की लाश को निकाला तो तकियेदारों को इसका पता क्यों नहीं लगा। काफी देर छानबीन के बाद पुलिस ने सिद्दीक नाम के एक तकियेदार को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। सिद्दीक ने पुलिस को बताया कि रात में बच्चे की लाश दफन किए जाने के बाद वह कब्रिस्तान का गेट बंद करके सो गया था। सुबह जब बच्चे के वालिद राजू के आने पर ही उसने गेट खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाश कैसे गायब हुई, उसे कुछ पता नहीं है।
कब्रिस्तान कमेटी के सचिव बाबू भाई ने सदस्य मलिक के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने किसी जानवर के ही लाश को निकाल ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने कब्रिस्तान कमेटी के लोगों को भी पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed