फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सभासदों का विवाद, अब दुष्कर्म की कोशिश में रिपोर्ट

Thu, 05 Dec 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। कैंट बोर्ड में दो सभासदों का विवाद गहराता जा रहा है। इसी विवाद में एक सभासद की करीबी महिला ने दूसरे सभासद के चारों बेटों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और विरोध पर घर में घुसकर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक कैंट क्षेत्र निवासी महिला कीनाबालिग बेटी 12 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे पास की दुकान से सामान लेने गई थी। लौटते समय कैंट बोर्ड के सभासद अब्दुल हमीद के बेटे नाजिम, कासिम, नदीम और नाजिम ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बीच किशोरी को ढूंढती हुई उसकी मां चीख सुनकर वहां पहुंच गई तो आरोपी भाग गए। मगर रात करीब नौ बजे आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने किशोरी और उसके पिता की पिटाई कर दी। पड़ोसी इकट्ठे हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कैंट के दो सभासदों में विवाद चल रहा है, जिसके चलते पिछले दिनों भी दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब महिला को पक्ष बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया मामला संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed