फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Infant deadbody stolen from The grave Bareilly news police investigation on

बरेली: कब्र खोदकर चुरा ले गए 17 दिन के बच्चे का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Thu, 05 Dec 2019 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Infant deadbody stolen from The grave Bareilly news police investigation on
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरेली जिले के चौपुला के म्यूड़ी तकिया कब्रिस्तान में चोरी की एक बेहद अजीबोगरीब घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खबर है कि मंगलवार रात कब्रिस्तान में 17 दिन के बच्चे का शव दफन किया गया था, जिसे किसी ने कब्र खोदकर रात में ही गायब कर दिया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह घरवाले कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंचे तो लाश गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने कब्रिस्तान कमेटी के सदर और तकियादारों पर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कमेटी के सदर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आशंका जताई जा रही है कि तंत्रमंत्र के लिए बच्चे की लाश चुराई गई है।
विज्ञापन


आजमनगर निवासी सईद अहमद उर्फ राजू के 17 दिन के बेटे की मंगलवार शाम मौत हो गई। रात करीब 11.30 बजे बच्चे को चौपुला स्थित तकिया म्यूड़ी कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह परिजन के साथ फूल चढ़ाने कब्रिस्तान पहुंचे तो कब्र खुदी हुई थी और उसमें से बच्चे का शव गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दफन करते समय बच्चे को जिस कपड़े में लपेटा में गया था, वह कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। कब्र से शव गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कब्रिस्तान में भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। यहां से सभी कोतवाली पहुंचे और कब्रिस्तान की देखरेख करने वालों पर शव गायब करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। 


पुलिस ने नामजदगी से मना किया तो हंगामा करने लगे। फिर राजू की तहरीर पर कब्रिस्तान कमेटी के सदर मुख्तार वसीम और बब्बू समेत अन्य लोगों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने शक के आधार पर कब्रिस्तान से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना के पीछे तांत्रिक क्रिया की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed