फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

टैंकर से तेल चोरी- बदले ठिकाने पर पुराने माफिया कर रहे खेल, पकड़ा गया सिर्फ ड्राइवर

Wed, 04 Dec 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
crime
भमोरा। टैंकर से तेल चोरी रोकने के पेट्रोलियम कंपनियों के बड़े-बड़े दावों को तेल माफिया और टैंकर ड्राइवरों ने नेस्तनाबूद कर दिया है। पुराने तेल माफिया ठिकाने बदलकर आंवला डिपो से आने वाले टैंकरों से तेल (डीजल-पेट्रोल) चोरी को अंजाम दे रहे हैं। एक तेल माफिया तो बुलेट पर क्षेत्रीय सांसद जिंदाबाद लिखवाकर धड़धड़ाता घूमता है लेकिन पुलिस सिर्फ ड्राइवरों को पकड़कर गुडवर्क करने में लगी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने आंवला-भमोरा मार्ग पर कुड्ढा गांव के पास दो टैंकरों से तेल चोरी पकड़ी थी। मौके से रिठौरा निवासी ड्राइवर विशन यादव और नेकपुर का चुन्नीलाल पकड़ा था। विशन उस टैंकर का ड्राइवर था, जिससे डीजल चोरी हो रहा था। चुन्नीलाल उस टैंकर में बैठकर आया था इसलिए पुलिस ने छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक ललित श्रीवास्तव की तहरीर पर ड्राइवर विशन यादव, नरेश, हरीश, संजीव टूटा, फकरे के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि नरेश, हरीश, संजीव टूटा और फकरे तेल के खेल में लंबे समय से शामिल हैं। इनमें से नरेश समेत कुछ अन्य के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट हो चुकी है। करीब दो साल पहले यह कार्रवाई भमोरा क्षेत्र के ही मकरंदपुर में की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने नई जगह काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नंबर प्लेट पर क्षेत्रीय सांसद जिंदाबाद
मौके से पुलिस ने एक बुलेट भी बरामद की है, यह बुलेट एक आरोपी की बताई जा रही है। बुलेट की नंबर प्लेट पर क्षेत्रीय सांसद लिखा है और पूरे दिन वह इस बुलेट पर धड़धड़ाता घूमता है। मगर पुलिस ने भी नंबर प्लेट पर नंबर के बजाय क्षेत्रीय सांसद जिंदाबाद लिखने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इस संबंध में सांसद से बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम कंपनियों के सारे दावे फेल
करीब दो साल पहले भमोरा में एक कोल्ड स्टोरेज में डीजल में मिलावटखोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया था। उस समय पेट्रोलियम कंपनियों ने तमाम दावे किए थे। कहा गया था कि पेट्रोलियम डिपो से टैंकर चलने के बाद अगर रास्ते में रुकेगा तो फौरन उसका मेसेज आ जाएगा। साथ ही टैंकर की सील भी अत्याधुनिक बनाने की बात हुई थी। मगर सारे दावे हवाई साबित हुए और टैंकरों से तेल चोरी का खेल बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed