{"_id":"5ddeeb8f8ebc3e54ab569ab8","slug":"crime-bareilly-news-bly3856891198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने जीआरपी दरोगा का बैग काटा, हजारों रुपये के जेवर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने जीआरपी दरोगा का बैग काटा, हजारों रुपये के जेवर निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लिए
ट्रेन में जीआरपी के दरोगा का ही चोरों ने काट दिया बैग
क्रासर
हजारों रुपये जेवर चोरी, दरोगा ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में चोर ने जीआरपी के दरोगा का बैग काट दिया। बैग में हजारों रुपये के जेवर थे। पीड़ित दरोगा ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी में तैनात दरोगा राजकुमार शर्मा बुधवार को बरेली मुरादाबाद पैसेंजर से परिवार समेत बरेली आ रहे थे। वह संजय नगर में रहते हैं। उन्होंने सामान ऊपर वाली बर्थ पर रख दिया। सुबह 9:35 बजे दफ्तरा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उन्होंने बैग उतारा तो देखा कि बैग नीचे से कटा हुआ है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी पत्नी ने बैग खोलकर देखा। उसके अंदर रखा छोटा बैग गायब था। जिसमें कान के कुंडल, अंगूठी आदि चीजें रखी हुई थी। ट्रेन दोपहर में जंक्शन पहुंची। राजकुमार शर्मा ने जीआरपी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि दफ्तरा स्टेशन से पहले ट्रेन में काफी भीड़ थी। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि चोर की तलाश में दफ्तरा के आसपास के गांव में पुलिस टीम जाएगी।