फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चोरों ने जीआरपी दरोगा का बैग काटा, हजारों रुपये के जेवर निकले

Thu, 28 Nov 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
crime
आगरा के लिए
विज्ञापन

ट्रेन में जीआरपी के दरोगा का ही चोरों ने काट दिया बैग
क्रासर
हजारों रुपये जेवर चोरी, दरोगा ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में चोर ने जीआरपी के दरोगा का बैग काट दिया। बैग में हजारों रुपये के जेवर थे। पीड़ित दरोगा ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है।

आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी में तैनात दरोगा राजकुमार शर्मा बुधवार को बरेली मुरादाबाद पैसेंजर से परिवार समेत बरेली आ रहे थे। वह संजय नगर में रहते हैं। उन्होंने सामान ऊपर वाली बर्थ पर रख दिया। सुबह 9:35 बजे दफ्तरा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उन्होंने बैग उतारा तो देखा कि बैग नीचे से कटा हुआ है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी पत्नी ने बैग खोलकर देखा। उसके अंदर रखा छोटा बैग गायब था। जिसमें कान के कुंडल, अंगूठी आदि चीजें रखी हुई थी। ट्रेन दोपहर में जंक्शन पहुंची। राजकुमार शर्मा ने जीआरपी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि दफ्तरा स्टेशन से पहले ट्रेन में काफी भीड़ थी। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि चोर की तलाश में दफ्तरा के आसपास के गांव में पुलिस टीम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed