{"_id":"5dd84f258ebc3e54ed5f01d7","slug":"crime-bareilly-news-bly38510691","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मुंह में नवजात का सिर लेकर घूम रहा था कुत्ता, देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मुंह में नवजात का सिर लेकर घूम रहा था कुत्ता, देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे
Wed, 27 Nov 2019 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बीते शुक्रवार मानवता इस कदर शर्मसार हुई कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे बजरंग ढाबा से संजय नगर जाने वाले रोड पर एक कुत्ता नवजात बच्चे का सिर लेकर घूम रहा था। यह देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गई।
विज्ञापन
इससे पहले संजय नगर बाईपास पर शुक्रवार को एक नवजात का शव पड़ा मिला था। मांस नोचने के लिए कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। कुत्तों की लड़ाई देखकर लोगों का ध्यान भी उस ओर गया और उन्होंने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
लोगों से मिली सूचना के बाद बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को सील कराया और लोगों से पूछताछ की, साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। लोगों का कहना था कि आसपास कई निजी अस्पताल हैं। हो सकता है कि गर्भपात के बाद किसी ने लापरवाही में शव फेंक दिया हो। शव का केवल सिर का हिस्सा ही होने के कारण लोग इस बात को लेकर भी गफलत में थे कि बाकी शव आखिर कहां है।
विज्ञापन
बाद में इंस्पेक्टर ने भी पास के दो अस्पतालों में जाकर इस बारे में पूछताछ की। दोनों ही जगह यही जवाब मिला कि उनका इससे कोई नाता नहीं है। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह अज्ञात के नाम से रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराएंगे। इसी आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि केवल सिर का हिस्सा मिला है, शनिवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।