{"_id":"5dd058f08ebc3e550115e73b","slug":"crime-bareilly-news-bly384286190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोडसे को हीरो बताने वाला केके शंखधार गिरफ्तार, अब भी अपनी बात पर कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोडसे को हीरो बताने वाला केके शंखधार गिरफ्तार, अब भी अपनी बात पर कायम
Sun, 17 Nov 2019 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाकर उसे हीरो बताने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले हिंदू समाज पार्टी के नेता केके शंखधार को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि शंखधार अब भी अपनी बात पर कायम है।
विज्ञापन
उसने पुलिस अभिरक्षा में भी वही बातें दोहराईं। कहा, देश में हिंदू हित की बात करने वालों का हश्र कमलेश तिवारी जैसा होता है, लेकिन यह जानते हुए भी वह इससे पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में बिना अनुमति शंखधार ने कार्यकर्ताओं के साथ गोडसे का बलिदान दिवस मनाया था। एक वीडियो में शंखधार ने राष्ट्रपिता को अपमानजनक शब्द कहते हुए गोडसे को देश का हीरो बताया। धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली बातें भी कहीं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट आने लगे। एसएसपी ने आदेश दिए तो स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने कृष्णकुमार और अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि शनिवार को अगस्त मुनि आश्रम, छोटी बमनपुरी निवासी शंखधार को खलील चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
संगठन में पड़ी फूट
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद बरेली में हिंदू समाज पार्टी का ढांचा लड़खड़ा गया है। जिला अध्यक्ष अमन सक्सेना का कहना है कि वह अपनी टीम के साथ भाई दूज के दिन ही इस्तीफा दे चुके हैं। बोले, केके की मनमानी की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया था। केके के साथ बलिदान दिवस मनाते वक्त कौन कार्यकर्ता थे, इनकी पहचान पुलिस वीडियो से कर रही है।