फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सगाई में पहले परिवार भिड़ा फिर पड़ोसी, तीन घायल

Mon, 11 Nov 2019 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नगरिया परीक्षित गांव में मामूली बात पर लाठीबाजी और पथराव हो गया। सगाई के परिवार में विवाद हुआ तो एक पक्ष से दूसरे समुदाय के लोग भी मारपीट करने आ गए। तीन लोग घायल हुए। इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

नगरिया में देवरनिया के दढ़िया गांव से लड़की पक्ष सगाई करने आया था। रविवार रात कार्यक्रम के बाद लड़की पक्ष चला गया। तब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। बताते हैं कि चचेरे तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। वजह थी कि उनमें से कुछ लोग शराब पीकर खाना खाने आए थे। तब मारपीट बढ़ी तो इनके घर दावत खाने आए गांव के ही सद्दाम से दावत खा रहे लोगों की मारपीट हो गई। सद्दाम अपने घर से कई लोगों को बुला लाया और हमला कर दिया। लाठी डंडे और पथराव में सोमपाल, राजेंद्र व राजू आदि घायल हो गए। ये लोग थाने पहुंचे तो सद्दाम पक्ष भी अपनी तहरीर लेकर पहुंच गया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed