{"_id":"5dc869998ebc3e5b25085aad","slug":"crime-bareilly-news-bly3835675162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार चलाने वाले बीएससी स्टूडेंट को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार चलाने वाले बीएससी स्टूडेंट को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हुक्का बार पर छापेमारी में पकड़े गए संचालक को रविवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार रात को रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार से गिरफ्तार किया था। बतातें है कि शहर में कई हुक्का बार दोबारा से संचालित हो गए हैं। संबंधित विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट एफएसडीएम को भेज दी है।
दरोगा मदन सिंह ने शनिवार रात सेलेक्शन प्वाइंट के पास गली में ब्रदर्स रेस्टोरेंट एंड कैफे बार में हुक्का बार चलते पकड़ा था। डांस करते लड़के लड़कियां पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। पता लगा कि अवध बिहार कॉलोनी में रहने वाले धीरज वर्मा का पुत्र सचिन वर्मा ही यहां का मालिक व प्रबंधक है। वह एक कॉलेज में बीएससी का छात्र भी है। वह केवल फूड प्लाजा का लाइसेंस ही दिखा सका। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर दो हुक्के, पांच तरह के फ्लेवर बरामद किए गए। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस विवेचना में चार्जशीट लगाकर कार्रवाई करेगी। बताया कि अभी हुक्का बार संचालक सतर्क हो गए हैं। एक-दो दिन बाद फिर छापे मारे जाएंगे।