फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मयूर वन चेतना केंद्र के पास बस ने स्कूटी को रौंदा, दंपती की मौत

Sat, 09 Nov 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। मयूर वन चेतना केंद्र के पास बन चुके एक्सीडेंट जोन ने अब शहर निवासी दंपती की जान ले ली। दंपती अपने रिश्तेदार को देखने बालाजी दरबार जा रहा था कि बजरी से फिसलकर स्कूटी सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस के नीचे घुस गई। देर रात इज्जतनगर थाने में रोडवेज ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के जगतपुर निवासी 58 वर्षीय लोकेश मिश्रा अग्निशमन उपकरण की कंपनी में काम करते थे। उनके साले राजीव शर्मा ने बताया कि परिवार के ही एक युवक की तबीयत कई दिन से खराब थी। दवा से लाभ नहीं हुआ तो किसी ने बालाजी दरबार रिठौरा जाने की सलाह दी। तब परिवार के लोग उसे दरबार ले गए। लोकेश अपनी पत्नी 54 वर्षीय मीना देवी के साथ स्कूटी से युवक को देखने रिठौरा के दरबार जा रहे थे। मयूर वन चेतना केंद्र के पास निर्माण कार्य की वजह से बजरी डाल दी गई है। दंपती की स्कूटी इस बजरी पर फिसली तो अनियंत्रित हो गई और सामने से तेज गति से आती रोडवेज बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। इससे लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीना देवी ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर रात लोकेश के भाई विकेश मिश्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार में कोहराम मच गया है। दंपती की चार बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी हो गई है।
विज्ञापन


नौ दिन पहले कपड़ा व्यापारी के बेटे की हुई थी मौत
मयूर वन चेतना केंद्र के पास ही 31 अक्तूबर की रात मॉडल टाउन के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी गुरदीप सिंह के बेटे लवजोत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लवजोत अपने दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी में गया था। लौटते वक्त तेज रफ्तार कार में ब्रेक लगाए तो मोड़ पर वह अनियंत्रित होकर पलट गई। छह अन्य दोस्तों में तीन को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मेयर के रिश्तेदार की भी यहीं गई थी जान
- पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के रिश्तेदार बिल्डर युवराज सिंह ने भी दो साल पहले इसी जगह दम तोड़ा था। उनकी कार का तेज गति से सामने से आती कार से एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान कार में युवराज सिंह की पत्नी और बेटी भी थे।


ब्लैक स्पॉट पर प्र्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
- मयूर वन चेतना केंद्र के पास बने ब्लैक स्पॉट पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है। युवराज की मौत के बाद तत्कालीन कमिश्नर ने यहां ब्लैक स्पॉट खत्म करने को कार्ययोजना बनाई थी जो धरातल पर न आ सकी। लवजोत की मौत के बाद फिर कवायद का दावा किया जा रहा था, लेकिन सुधार होने से पहले ही दंपती की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed