{"_id":"5dc5d4a48ebc3e5b5d7488b7","slug":"crime-bareilly-news-bly3832764137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ने के बहाने महिला को बाइक पर बिठाया, रास्ते में किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर छोड़ने के बहाने महिला को बाइक पर बिठाया, रास्ते में किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर थाने के एक गांव की महिला के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
इज्जतनगर के एक गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह काम से डेलापीर गई थी। रात में करीब आठ बजे वहां से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे रोहित, अरविंद और सोनू मिले। ये लोग बाइक पर थे। घर तक छोड़ने की बात कह कर तीनों ने उसे भी बाइक पर बिठा लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों उसे जंगल में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ इज्जतनगर थाने पहुंची। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।