फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सूने पड़े शिक्षिका के घर में चोरी, कार से ले गए सामान

Sat, 02 Nov 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र आदर्श नगर में चोरों ने शिक्षिका के घर के तोल तोड़कर नकदी, जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी के बाद कार में सामान भरकर चोर भाग गए, लेकिन चोरों की फोटो सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना स्थित आदर्श नगर में रहने वाली सुनैना सिंह पत्नी अमित सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। उनकी तैनाती नवाबगंज ब्लॉक में सहायक अध्यापिका के पद पर है। वह परिवार के साथ 30 अक्टूबर को जागेश्वर धाम गई थीं। 30-31 की रात चोर उनके घर में घुस गए। ताले तोड़कर 3.50 लाख रुपये के जेवर, एलईडी, मिक्सर, कपड़े आदि समेत करीब पांच लाख रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी की वारदात सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है। रात करीब 12:39 बजे उनके घर में घुसते हुए पांच चोर दिख रहे हैं। यह चोर 3:30 बजे बाहर आये। चोरी का सामान वैगनआर कार में रखते हुए भी पांचो चोर सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं। पुलिस ने फुटेज ले ली हैं। शिक्षिका का मानना है कि किसी अपने की मुखबिरी पर वारदात हुई है।
विज्ञापन

पटले विहार कॉलोनी में भी चोरी
बरेली। सुभाषनगर के करेली के रहने वाले रब्बानी खुर्शी का एक घर पटेल विहार कॉलोनी में राम प्यारी इंटर कॉलेज के पास है। रात में उसके नाती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग नाती को लेकर डाक्टर के पास चले गए। इस दौरान चोरों ने मौका पाकर घर के ताले तोड़कर यहां से एक फ्रिज, दो मोटर, एक पंखा समेत हजारों का सामान साफ कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed