{"_id":"5dbc8cb78ebc3e012e1f5c86","slug":"crime-bareilly-news-bly3823220109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों ने ही एक युवक की मां से 1.60 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने बारादरी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बारादरी थाने के मोहल्ला नवादा शेखान की मुमताज बेगम का बेटा मुनीर बेरोजगार है। मुमताज के सकलैनी मदरसा के पास रहने वाले रिश्तेदारों के परिवार का एक व्यक्ति दुबई में नौकरी करता है। रिश्तेदारों ने मुमताज से मुनीर की भी दुबई में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए दो बार में 1.60 लाख रुपये ले लिए। दो महीने बीतने के बाद भी मुनीर को नौकरी नहीं मिली तो मुमताज ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर पहले तो टाल-मटोल की गई। बाद में धमकियां दी जाने लगीं। शुक्रवार को मुमताज की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच बारादरी इंस्पेक्टर को सौंप दी है।