फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

खूनी मोड़ पर पलटी कार, कपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत

Fri, 01 Nov 2019 07:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास के मयूर वन चेतना केंद्र के पास तीखे मोड़ पर देर रात कार पलटने से कपड़ा व्यापारी के इंटर में पढ़ रहे बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। देर रात अस्पताल में परिवार और परिचितों की भीड़ लग गई। कार में सात युवक थे। इनमें तीन को मामूली चोटें लगी हैं। इज्जतनगर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हटवाया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन की कृष्णावटी कॉलोनी निवासी गुरुदीप सिंह का कटरा मानराय बाजार में कपड़े का बड़ा काम है। उनका 18 साल का बेटा लवजोत सिंह इंटर का छात्र था। गुरुवार को लवजोत के दोस्त जसकीरत का जन्मदिन था। दोस्तों ने पीलीभीत रोड के रंगरेज ढाबे पर खाना खाने का प्लान बनाया। लवजोत और जसकीरत के साथ पांच और दोस्त घर से निकले। साथी शिवांग भसीन अपनी अर्टिका कार लेकर निकला। बर्थडे पार्टी के बाद करीब 11 बजे लवजोत दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। चांवड़ के पास मयूर वन चेतना केंद्र के मोड़ पर इनकी कार तेज रफ्तार से निकली। स्पीड ब्रेकर आया तो शिवांग ने ब्रेक लगाकर कार नियंत्रित करने की कोशिश की। बताते हैं कि ब्रेक से पैर हटाया पर ब्रेक ऊपर न आकर नीचे ही चिपक गया। इससे तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में लवजोत की मौत हो गई। निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित किया तो देर रात शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया। लवजोत के साथी शिवांग, जसकीरत और आदित्य को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed